School wala LOVE

नमस्ते

School wala LOVE नाम सुनके मैं अजीब  लगता है न पर ये तो  मानना पड़ेगा की ये हर किसी की जिन्दंगी मैं एक बार तो जरूर होता है , चाहे हम इसे इंफैचूएशन कहे या अट्रैक्शन कहे  पर होता जरूर है। कई बार वो प्यार हमेशा आपके साथ रहता है , नहीं तो वो आपको मिलता भी नहीं ,पर कभी हार नहीं माननी चाहिए , क्युकी अपने शाहरुख खान की फिल्मो मैं  सुना तो होगा की कही न कहीं कोई न कोई आपके लिए तो जरूर बना है , बस वो आपको कब मिलेगा/मिलेगी वो ऊपर वाले के हाथ मैं है। ये टॉपिक मैंने क्यों उठाया ये भी आपको पता चलेगा।

जब मैं स्कूल मैं थी , तो  मैं भी ऐसे ही प्यार के सपने देखा करती थी ,और शायद मुझे हुआ भी , वो मेरे ही साथ का था मैं आर्ट्स की स्टूडेंट थी और वो साइंस स्ट्रीम मैं था , मैं उससे अपनी बेस्ट फ्रेंड के जरिये मिली थी , और वो भी उसे पसंद करती थी , और सोचो जब आप और आपकी बेस्ट फ्रेंड एक ही लड़के को पसंद करे तो क्या होगा हाहाहा मुझे तो ये सोच कर  आज भी हसी आ जाती है की हम बचपने मैं क्या क्या हरकते कर जाते है।  और कई बार उन्हें भी दुख  पंहुचा जाते है , जो आपके साथ हमेशा से होते है , और शायद मैंने भी ऐसा ही किया अपनी फ्रेंड के साथ हम करीब ६ साल से साथ थे और एक लड़के के आने से हमारे दोस्ती शायद खतरे  मैं पढ़ गयी थी।

जब  मेरे फ्रेंड ने मुझे उससे से मिलाया मैं उसी समय  उस लड़के पर फ़िदा हो गयी थी।  उसकी स्माइल ओह माय माय वो देखने मैं इतना सुन्दर नहीं  था पतला सा लम्बा उसकी हाइट उस टाइम ५'९ से जयादा होगी छोटा सा फेस नैने नक्श एक दम तीखे पर उसकी क्यूट स्माइल उसे क्यूट बनती थी , मेरे हिसाब से वो साइंस सेक्शन मैं सबसे क्यूट लड़का था। पर सिर्फ मेरे हिसाब से आपको पता है जब स्कूल मैं आपको कोई पसंद आ जाये तो कुछ कोई भी आपका पॉइंट ऑफ़ व्यू चेंज नहीं  कर  सकता और मेरे साथ भी ऐसा था कुछ जयादा ही तगड़े वाला अट्रेक्शन हो गया था। मैं किसी की सुनने को तैयार नहीं थी किसी की नहीं , हमारी दोस्ती आगे बड़ी हम लगभग रोज़ ही बात किया करते थे और जब मेरे बेस्ट फेरेंड स्कूल नहीं आती थी तो  जयादा ही बात किया करते थे ,,,,,,सॉरी मैं थोड़ी यहाँ मीन लग रही होंगी और शायद मैं थोड़ी मीन हो भी गए थी।

मुझे और कुछ नज़र नहीं  आ रहा था , सिर्फ उसके सिवा मेरी बेवकूफी  कह लो या जो मर्ज़ी पर प्यार प्यार होता है , मैं उसके लिए "सलमान खान "को छोड़ने को तैयार थी ,सलमान  मेरा पहला प्यार और हमेशा रहेगा आज भी क्योकि मैं उससे जीतना भी प्यार करू वो कभी मुझे हर्ट नहीं करता ,क्योकि उससे पता ही नहीं (किड्डिंग ) मैं सुपरस्टार सलमान खान की बात कर  रही हूँ ,सॉरी मैं टॉपिक से भटक गयी अब नो मज़ाक पका।

 हम रोज़ स्कूल से घर भी साथ मैं आते थे , तो मुझे भी लगने  लगा था की वो मुझे भी पसंद करता है। सब कुछ अछा चल रहा था ,की मेरे सपने चूर चूर हो गए (जयादा ड्रामेटिक )हो गया।  जब मुझे पता चला की वो मेरी ही क्लास की एक लड़की को पसंद करता है। उसने मुझे जब उसके बारे मैं बताया थो मुझे बहुत बुरा लगा पर जब उसने मुझसे अपनी फीलिंग्स शेयर करी थो कही न कही मुझे उसकी अट्रैक्शन अपनी अट्रैक्शन से मिलती जुलती लगी तो मेरा दिल थो टूट गया था पर मैं उसका दिल नहीं  तोडना चाहती थी , क्युकी प्यार तो प्यार होता है न (फिर से ड्रामा) ये लव त्रिकोण तो नहीं था पर लव चैन जरूर बन गयी थी। मैंने अपनी पूरी कोशिश करी उसको उस लड़की से मिलाने की पर शायद वो भी उसके नसीब मैं नहीं थी , वो भी मतलब मैं भी थो नहीं थी न उसके नसीब मैं (हीहीही सॉरी) उसने पूरी कोशिश की एवं मैंने भी किसी की नै सुनी सबका दिल दुखाया और उसे  भी कभी नहीं बताया की मैं भी उससे प्यार करती हूँ। मैंने मेरी बेस्ट फ्रेंड से भी लड़ाई कर ली पर शायद वो मेरे नसीब मैं नहीं था।
पर एक बात की ख़ुशी है ,उसको छोड़ के आज सब मेरे साथ है ,जिन्होंने मेरा साथ किसी भी हालत मैं नहीं छोड़ा था ,मेरी बेस्ट फ्रेंड्स भी जो नो मैटर व्हाट वो हमेशा मेरे साथ है। बाद मैं मुझे ये भी पता चला की वो आगे की पढाई के लिए दूसरे शहर चला गया है फिर उस लड़के से मैं स्कूल छूटने के बाद एक बार  मिली पर मेने ये एक्सेप्ट कर  लिया था की हम कभी भी साथ नहीं हो सकते। और मैं खुश हूँ, की मैंने सही निर्णय लिया। और मैं हमेशा शाहरुख़ खान की बात हमेशा याद रखती हूँ। मेरे लिए  जरूर कोई न कोई बनाया होगा बस उससे मिलने की देर है। आपसे मैं एक जुज़रिश करती हूँ की कुछ भी हो जाये पैर उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। जैसे कई बच्चे निराश होकर गलत कदम उठा लेते है ,उनको समझना चाहिए और ऐसे दोस्त बनाने चाहिए जो आपको सिर्फ अछी  बातें ही सिखाये गलत लोगो से दूर रहना चाहिए। और हमेशा खुश रहिये मुस्कुराते रहिये।

धनयवाद
शुभम कौशिक




टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट